रायपुर, 15 अगस्त 2019। देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में झंडा फहराया गया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने राखी बांधी। उसके बाद सीएम ने सेवा दल के सदस्यों से बारी-बारी से मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नेे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही अपना सन्देश भी दिया गया। कार्यक्रम में सेवा दल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पहली बार कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया है।