साहू समाज की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने कर्मा भवन की नींव रखी… शहर को दो विकास कार्यो की दी सौगात…

0
161

भिलाई। जनता की मांग पर आज महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने 2 विकास कार्य का भूमिपूजन किया। 10 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 36 गौतम नगर खुर्सीपार में महापौर ने व्यायाम शाला और शाहिद वीर नारायण नगर में भक्त कर्मा प्रांगण में भवन निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन के बाद अब जल्द ही निर्माण काम शुरू किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जब वे इस वार्ड में आये थे तब यह के युवाओं ने उनसे जिम की मांग की थी। युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए उनके लिए जल्द ही वार्ड में जिम बनाया जाएगा। साथ ही साहू समाज के महानुभावो ने माँ कर्मा भवन निर्माण की मांग किये थे। समाज की आवश्यकता को ध्यान में रकह कर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द यादव ने शासन से स्वीकृति लेकर जल्द ही भवन निर्माण कराएंगे। समाज के लोगो के हाथों से महापौर ने भूमिपूजन कराया। मन्त्रो के उच्चारण के साथ पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर वार्ड के सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ महापौर व भिलाई नगर विधायक ने लोगो के साथ बाथ कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याए भी सुनी। लोगों ने वार्ड में कुछ विकास कार्य के लिए भी चर्चा की।

इस पर महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि वो लगातार प्रयास कर रहे है कि लोगो की सभी समस्याओं का समाधान हो सके। लगातार प्रयास के साथ हर वार्डो में कई विकास कार्य किये जा रहे।