विपक्ष के तानों से तिलमिलाए पाक PM इमरान, बोले- क्या करु, हिन्दुस्तान पर हमला बोले दूं?

0
61

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में गहमागहमी बढ़ गई है। हालात पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया। यहां विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री इमरान खान की खूब खिंचाई की। इससे तिलमिलाए इमरान ने यहां तक कह दिया कि अब मैं क्या करूं, हिंदुस्तान पर हमला कर दूं क्या?

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया था। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से हो गई, लेकिन इमरान काफी देरी से पहुंचे। जैसे ही इमरान ने हॉल में प्रवेश किया, विपक्षी सदस्यों ने हाय-हाय के नारे लगाए।

इसके बाद इमरान ने बोलना शुरू किया, तो भी शोर किया गया। इमरान को दो बार रुकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कहा कि बहुत गंभीर विषय पर चर्चा के लिए यह सत्र बुलाया गया है, लेकिन विपक्षी सदस्य गंभीर नहीं हैं। इस पर एक विपक्षी सदस्य ने कहा कि हम यहां 11 बजे से बैठे हैं, लेकिन पीएम अभी आए हैं और हमें कह रहे हैं कि हम गंभीर नहीं हैं।

एक-एक कर विपक्षी सदस्यों ने इमरान पर आरोप लगाया कि वे कश्मीर की स्थिति पर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इस पर तिलमिलाए इमरान ने कहा- आप मुझे पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं जैसे मैंने कुछ नहीं किया। अब क्या करूं, हिंदूस्तान पर हमला बोल दूं।

इमरान खान ने अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ हिंदूत्व के एजेंडे पर चल रहे हैं और भारत में मुसलमानों को दबाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here