शर्मनाक घटना: अवैध रिश्ते के संदेह में पंचायत ने सुनाया फैसला, महिला के काट दिए बाल और सबके सामने कर दिया निर्वस्त्र..

0
115

25 अगस्त 2019, नई दिल्ली। झारखंड में एक तुगलकी पंचायत जिसमें अधिकांश महिलाएं ही थीं, उन्होंने एक महिला के न सिर्फ बाल काट दिए, बल्कि उसे भरी सभा में निर्वस्त्र भी कर दिया। दिमाग को हिलाकर रख देने वाली ये घटना झारखंड के कोडरमा की है। पीड़ित महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है।

कोडरमा की उस महिला के साथ कुछ महिलाओं ने ही इतना जघन्य अपराध सिर्फ इसलिए किया है कि उन्हें संदेह है कि उस महिला ने कथित तौर पर अपने भतीजे के साथ कथित तौर पर नाजायज ताल्लुकात रखे। पंचायत में कोडरमा के डेंगोडीह नाम के लोगों ने महिला पर चरित्रहीन होने और अपने पति की गैर-मौजूदगी में भतीजे के साथ अवैध रिश्ते रखने का आरोप लगाते हुए उसके बाल काट दिए और सबके सामने निर्वस्त्र कर दिया।

दरअसल, मामला ये है कि पीड़ित महिला ने अपने भतीजे की गलत हरकत से तंग आकर उसके खिलाफ आवाज उठाई थी। पीड़ित महिला ने अपने भतीजे संदीप साव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की गैर-मौजूदगी में वह उसका फायदा उठाता है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से उसका भतीजा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका 22 साल का भतीजा उससे संबंध जारी रखने के लिए उनसे ब्लैकमेल कर रहा था।

लेकिन, जब गांव वालों को महिला की इस शिकायत की भनक लगी तो उसने सारा दोष उसी पर मढ़ना शुरू कर दिया और आरोप लगाने लगे कि उसी ने अपने भतीजे को फंसा लिया है। इन आरोपों के बाद पीड़ित महिला को उसके घर से खींच कर एक पंचायत के सामने ला खड़ा किया गया, जिसमें अधिकतर महिलाएं ही शामिल थीं। तब पंचायत ने महिला को निर्वस्त्र करने का आदेश सुना दिया। पंचायत की कुछ महिलाओं ने ही मिलकर उसके बाल भी काट दिए। अब बवाल बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है और उसने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।