पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक में फैसला, तिवारी होंगे स्वास्थ्य विभाग के संयोजन, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की इन्हें मिली जिम्मेदारी..

0
69

09 जून 2019, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की बिलासपुर इकाई की आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और महिला प्रदेशाध्यक्ष उमा जाटव की अध्यक्षता हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संयोजक, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्व सम्मति से निर्णय लिया।

  • रविन्द्र तिवारी को स्वास्थ्य विभाग के संघ का संयोजक बनाया गया
  • रोहित कुमार बंजारे को सर्व सम्मति से कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष बनाया गया
  • सरिता सिंह को महिला प्रकोष्ट का जिलाध्यक्ष बनाया गया

संघ के संभाग प्रभारी मुकुन्द उपाध्याय विशिष्ट आतिथ्य के रुप में और भूपेंद्र राठौर कार्यकारी जिलाध्यक्ष और सत्यव्रत जांगड़े जिला सचिव कोरबा की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुशवाहा ने किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला प्रदेशाध्यक्ष उमा जाटव ने मंच को संबोधित किया। पुरानी पेंशन के लाभ और नये पेंशन की हानि को बताया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और मुकुन्द उपाध्याय ने अपने वजनदार भाषण से सभा को उद्बोधित किया। आज के इस कार्यक्रम में दिलीप कुशवाहा, सरिता सिंह, रोहित बंजारे, ईस्वर पटेल, रविन्द्र तिवारी, योगेश मिश्रा, संगीता धुररध्र, दीपक साहू के अलावा अन्य साथी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here