भखारा में हरियर छत्तीसगढ़ के तहत किया गया वृक्षारोपण

0
87

धमतरी (भखारा)उपांशु साहू। भखारा में हरियर छत्तीसगढ योजना के तहत मानसून के दौरान निरंतर नागरिकों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधि के माध्यम से नगर के सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित रूप से पौधरोपण करने का अभियान चलाया जा रहा हैं| इस अभियान के तहत नगरपंचायत के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के मुक्तिधाम में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम, कनेर, कदम, गुलमोहर, जाम, आम, अशोक, जैसै सैकड़ों पौधे रोपे गए साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया गया। व्यवस्थित रूप से पौधरोपण कर नगर को हरा भरा बनाते हुए भखारा को स्वच्छ हरित स्मार्ट सिटी बनाने सामुहिक रूप से संकल्प लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि सभी लोगों से लगाये गये प्रत्येक पौधे की सुरक्षा अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का प्रण पर्यावरण संरक्षण हेतु लेने का आव्हान नगरपंचायत की ओर से किया गया है।

पार्षद सोमनाथ साहू ने कहा कि नगर को हरा भरा बनाने हरियर छत्तीसगढ अभियान के तहत हम सभी को मिलकर व्यवस्थित रूप से पौधरोपण करना चाहिए एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाये गये प्रत्येक पौधे की समुचित सुरक्षा व देखभाल प्रकृति की रक्षा हेतु उनके वृक्ष बनते तक करने का सामुहिक प्रण लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगरपंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, सीईएमो संतोष स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, संतोषी निषाद, पार्षद सोमनाथ साहू, पार्षद ओंकार राव, पार्षद प्रेमा बाई, पार्षद सुशीला निर्मलकर, अनिल निर्मलकर, दिनेश यादव एंव नगरपंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।