राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तकरीबन एक घंटे तक दोनों के बीच फायरिंग, मौके से नक्सली हुए फरार

0
96

18 जनवरी 2019, राजनांदगांव। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकले जवान और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ है। मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जवानों ने इलाके से दैनिक उपयोगी सामान और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। फिलाहल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एडिशनल एसपी वायपी सिंह ने इसकी पुष्टी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस बल के जवान शुक्रवार सुबह गातापार थान के मलैदा-धीरीमुरुम जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली मौके से फरार हो गए। इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों को मौके से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की चीजें और नक्सली साहित्य मिला। एहतियात के तौर पर इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here