5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, सीतानदी एरिया का था कमांडर, धमतरी पुलिस ने एक और नक्सली को पकड़ा.. दोनों के पास से बंदूक और 3 किलो का IED भी बरामद..

0
90

01 अप्रैल 2019, धमतरी। धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है।
  • जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सली मूंवमेंट की भनक लगी, तो उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • दोनों नक्सलियों के पास से भरमार बंदूक समेत पुलिस ने कई नक्सली सामग्री बरामद की है।
  • गिरफ्तार नक्सलियों में से एक सीता नदी एरिया कमेटी का कमांडर है। जिसका नाम अजीत मोड़ियम है।
  • जो काफी समय से इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
  • जिस पर शासन ने पांच लाख का ईनाम घोषित किया था।
  • दूसरे नक्सली का नाम रामसु कुंजाम है।
  • रामसु पर सरकार ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।
  • इसी के साथ पुलिस को मौके से तीन टिफिन बम भी बरामद हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here