प्रकाश सिंह होंगे क्षत्रिय महासभा यूथ विंग के भिलाई जिला अध्यक्ष, रवि राजपूत को बनाया जिला महासचिव..

0
153

रायपुर 15 नवंबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों का आज फिर विस्तार हुआ है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर), यूथ विंग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई), युवा प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की सहमति से प्रकाश सिंह को भिलाई जिला अध्यक्ष और रवि राजपूत को भिलाई जिला महासचिव बनाया गया है।