जेल की दीवार फांद कर फरार हुआ कैदी, धारा 307 का है आरोपी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

0
141

18 जुलाई 2019, धमतरी। जिला जेल से एक कैदी फरार हो गया है। फरार कैदी धारा 307 का आरोपी है। कैदी के फरार होने के जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

फरार कैदी का नाम इतवारी साहू उर्फ इतवारी सिंह बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह जेल की दीवार फांद कर कैदी भाग निकला। कैदी ने बांस के सहारे दीवार फांदी और नौ दो ग्यारह हो गया।

बता दे दो दिन पहले ही कटघोरा उपजेल से जेल ब्रेक करने वाले एक घायल कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक कैदी का नाम रमेश कुमार था। वह चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध हुआ था। वहीं दूसरे कैदी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जेल की दीवार कूदने से उसका पैर टूट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here