प्यारे लाल साहू होंगे युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ ने दी बड़ी जिम्मेदारी..

0
70

रायपुर। प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन के बाद अब प्रकोष्ठो मे भी नियुक्ति का क्रम चालू हो गया है इसी क्रम में प्यारे लाल साहू को युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का अध्यक्ष (संयोजक) मनोनीत किया गया है।

बता दें की प्यारे लाल साहू पूर्व मे युवा प्रकोष्ठ का महासचिव रह चुके है। महासचिव के पद पर रहते समाज के युवाओं को लगातार संगठित कर नयी जोश एवं  क्रांति पैदा कर समाजिक भावना जागृत कर समाजिक हित मे संघर्ष के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। इनके इसी समाज के प्रति सेवा भाव, लगन संघर्षशीलता एवं तत्परता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हीरवानी ने, पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू,  प्रदेश महासचिव प्रवीण साहू,एवं युवा प्रकोष्ठ  के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू के अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग के अध्यक्ष (संयोजक) पद पर मनोनीत किया गया है।

प्यारे लाल साहू को रायपुर संभाग के अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के युवाओं ने बधाई दी है बधाई देने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू,  महासचिव योगेश साहू ,चंद्र प्रकाश साहू, युगल किशोर साहू, गैंद लाल साहू, नंदकुमार साहू, देवेंद्र साहू ,किशोर साहू,दिनेश साहू, वेद साहू, भास्कर साहू, सूरज साहू, लक्कि साहू, वीरेंद्र साहू,ललित साहू, युवराज साहू प्रकाश साहू,सुखु साहू सहित समाज के युवा शामिल है।