राहुल गांधी का चुनाव से पहले बड़ा एलान.. देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए देगी..

0
69

नई दिल्ली 25 मार्च, 2019। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक के बाद खुद राहुल गांधी प्रेस कॉफ्रेंस करने पहुंचे। इस प्रेस कॉफ्रेंस के बाद सभी के होश उड़ गए है। हुआ यू के राहुल प्रेस कॉफ्रेंस करने पहुंचे थे लेकिन अचानक उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर लोग सोच में पड़ गए। राहुल ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों को न्याय देने जा रही है। और कांग्रेस न्यूनतम आय स्कीम शुरु करने जा रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस हर साल 72 हजार रुपए देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवरों को देने का एलान किया है। हालांकि ये चुनाव एलान हैं। जबतक इस पर अमल नहीं हो जाता इसे चुनावी घोषणा कह सकते है।

लेकिन राहुल गांधी के एलान के बाद आकड़े में बड़ा सवाल उठ रहा है। उन्होंने कहा कि हम हर महिन के 12 हजार रुपए गरीब परिवरों को देंगे। लेकिन उन्होंने इसी के साथ कहा कि हर साल में 72 हजार रुपए देंगे। ऐसे में 12 हजार महिने को तो साल के हिसाब से 1 लाख 44 हजार होता है। लेकिन साल के 72 हजार के हिसाब से ये 6 माह का आकड़ा होता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी हैं राहुल गांधी पूरी तैयारी से नहीं थे। और बार बार ये जरुर कह रहे थे कि आपको यकीन नहीं हो रहा है। औऱ प्रेस कॉफ्रेंस में अपनी बात कह कर चले गए। अब देखना होगा कांग्रेस इसे जनता को कैसे समझाती है।

राहुल गांधी की प्रेस कॉफ्रेंस

  • कांग्रेस न्यूनतम आय योजना शुरु करेंगी
  • गरीबों को न्याय देने जा रहीं हैं कांग्रेस
  • हर साल 72 हजार रुपए देगी कांग्रेस
  • 5 करोड़ परिवारों को मिलेगा डायरेक्ट लाभ
  • 25 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
  • न्यूनतम आय योजना 12 हजार रुपए से शुरु होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here