12 लाख मास्क बांट जागरुकता फैला रही रायगढ़ पुलिस, अभियान का नाम- ‘एक रक्षासूत्र मास्क का’.. वर्ल्ड रिकार्ड भी दर्ज..

0
63

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस के आह्वान पर रायगढ़वासियों के सहयोग से एक नया कीर्तिमान बना है। रक्षाबंधन के दिन “एक रक्षासूत्र मास्क का” जागरूकता के महाअभियान में पुलिस ने जनता के सहयोग से 12.37 लाख फेस मॉस्क बांटे गए।

साथ ही विभिन्न संस्थाओं/लोगों ने अपने संस्थानों/ अपने-अपने घरों में बांटे अनुमानित 2.5 लाख मॉस्क बांटे। जिले में सुबह 9 बजे से 3 बजे के बीच कुल 14.87 लाख मास्क का हुआ वितरण। अधिकांश लोगों को एक से अधिक मॉस्क मिले, जरूरतमंदों को अधिकाधिक मास्क वितरित हुए।

जनजागरूकता मॉस्क वितरण अभियान बना महा जनअभियान

“गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” ने पुलिस द्वारा 12.37 लाख फेस मॉस्क एक दिन में वितरित करने के अनूठे अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में किया दर्ज। अन्य रिकॉर्ड एजेंसियां भी मॉनिटरिंग कर रही है।

दरअसल पूरे जिले और आस-पास के इलाकों में मास्क का वितरण शुरू किया। सुबह मंत्री उमेश पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पहली बार इस बड़े स्तर पर मास्क वितरण कार्यक्रम राज्य में किया गया। दोपहर 3 बजे तक पुलिस ने मास्क वितरण किया। करीब 2 लाख 50 हजार मास्क अन्य संस्थाओं ने भी शहर में बांटे। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस घटना को दर्ज किया गया है। अन्य रिकॉर्ड एजेंसियां भी इसकी तस्दीक करने में जुटी हैं।

7 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य था लोगों के सपोर्ट की वजह से आंकड़ा 12 लाख के पार

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 362 संगठन, 985 पुलिसकर्मियों, 7,500 वॉलिंटियर्स के सहयोग से ये काम मुमकिन हो पाया। हमने इस अभियान की शुरूआत में 7 से 8 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा था। मगर लोगों का सपोर्ट मिला। जनता ने हमें मास्क बनाकर दिए। इसलिए यह आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया। रविवार को ही मास्क एसपी ऑफिस में जमा होने बाद जिले के हर थाना इलाके में पहुंचा दिए गए थे।