रायपुर: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स, CMO को लिखा लेटर..

0
130

रायपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक और बुरी खबर है। जानकारी मिली है कि अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल में जाने का ऐलान कर सकते हैं। जूडा ने अस्पताल के सीएमओ को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी है।

कोविड ड्यूटी में इंसेटिव की कर रहे हैं मांग

जूडा ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। पीपीई किट, ग्लब्स, फेस मास्क उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही जूडा कोविड ड्यूटी में इंसेटिव की मांग भी कर रहे हैं।

प्रशासन की इस लापरवाही की वजह से कर सकते हैं हड़ताल

जूडा इससे पहले भी अस्पताल अधीक्षक और डीन को अपनी इस समस्या के बारे में बता चुके हैं। उनकी माने तो प्रशासन की इस लापरवाही की वजह से उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।