पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आर्टिकल 370 हटने पर बयान, कहा – देश के लिए ऐतिहासिक निर्णय, मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे निभाया..

0
99

05 अगस्त 2019, रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटा दिया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। लद्दाख को जम्मू से अलग कर दिया गया है और उसे भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। इसकी घोषणा होते ही देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं। बीजेपी देशभर में जश्न मना रही है। इस मौके पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस निर्णय को दशकों से असंभव समझा गया आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वो संभव हुआ है। Article 370 को लेकर बीजेपी ने वादा निभाया और कश्मीर के लोगों को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए अमित शाह को हार्दिक धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here