झारखण्ड के दुमका में सेवा सप्ताह अभियान में शामिल हुए रामविचार नेताम

0
74

17 सितंबर 2019 , झारखंड (दुमका)। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और झारखंड भाजपा के सह प्रभारी रामविचार नेताम लगातार झारखंड राज्य के प्रवास पर है। जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे राष्ट्रीय अभियान सेवा सप्ताह कार्यक्रम में दुमका के टावर चौक पर नेताम ने सड़क किनारे की गंदगी साफ कर इस अभियान में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश की जनजातीय मामले मंत्री लुइस मरांडी, दुमका ज़िला के अध्यक्ष श्रीनिवास मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमृता, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक समेत अन्य नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।