भखारा नगर पंचायत के लिए 15 वार्डों के लिए आरक्षण तय..

0
172

26 सितंबर 2019(उपांशु साहू)भखारा। नगर पंचायत भखारा में अध्यक्ष पद के महिला अनारक्षित होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की नजर वार्ड आरक्षण पर टिकी हुई थी। 26 सितंबर को सभी 15 वार्डों का आरक्षण लागू हो गया निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। वर्तमान में कांग्रेस के 12, और भाजपा के 03 पार्षद हैं। अध्यक्ष कांग्रेस के हैं। इस बार यह पद अनारक्षित महिला है। सत्ता होने पर यह राजनीतिक सोच है, जीतने के मौके अधिक हैं। नतीजा, दावेदारों की संख्या ज्यादा है। अब वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ने को लेकर भी गरमाहट शुरू हो जाएगी। वे अपना नाम किसी तरह ऊपर पहुंचाने में जुट जाएगें। वार्डों के आरक्षण भी अब लागू हो गया है अब वे खुलकर दावेदारी कर भी सकेंगे।निकाय चुनाव करीब आते ही निगम की राजनीति करने वाले नेता असमंजस में है क्योकि इस बार अध्यक्ष पद के लिए महिला अनारक्षित है। 15 वार्डो का आरक्षण इस प्रकार है

1.शहीदभगतसिंह वार्ड – अ.ज.ज महिला/पुरुष
2.स्वामी विवेकानंद वार्ड – सा.महिला
3.गुरुघासीदास वार्ड – अनुसूचित जाति महिला
4.पं.नारायण मेघावाले वार्ड – ओबिसी महिला
5.पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – ओबीसी महिला/पुरुष
6.महात्मा गांधी वार्ड – ओबीसी महिला/पुरूष
7.पंढरीराव कृदत्व वार्ड – सामान्य महिला
8.चंडीमंदिर वार्ड – सामान्य महिला/पुरुष
9.नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड – सामान्य महिला/पुरुष
10.दंतेश्वरी वार्ड – सामान्य महिला/पुरूष
11.डां श्यामा मुखर्जी प्रसाद वार्ड – सामान्य महिला
12.मिनीमाता वार्ड – सामान्य महिला/पुरूष
13.लाल बहादुर शास्त्री वार्ड – ओबीसी महिला/पुरूष
14.बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव वार्ड- अनुसूचित महिला/पुरुष
15.चंद्रशेखर आजाद वार्ड – सामान्य महिला/पुरुष