“जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार” गाने वाले सुकमा जिले के छात्र सहदेव दिरदो को बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़, सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा ट्रेंड….

0
734

सुकमा 24 जुलाई 2021। “जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” इस गाने को आप लोगों ने किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं इसे किसने गाया है। तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहे इस गाने को सुकमा जिले के उरमापाल के सहदेव दिरदो ने गाया है। आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़

गाने की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव दिरदो को चंडीगढ़ बुलाया है। छिंदगढ़ ब्लॉक का छोटा सा गांव उरमापाल ब्लॉक मुख्यालय से सात किमी दूर है। वहां का रहने वाला छात्र सहदेव दिरदो पेंदलनार में अध्ययनरत है। पिछले साल उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं। दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल के जरिये सहदेव से बातचीत की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इसके बाद अपने पिता व कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल

उरमापाल में रहने वाला छात्र सहदेव आज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है। मगर, खासबात यह कि उसके घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके बाद भी उसका गाना हिट हो गया। दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत

से बहुत प्यार है।

https://twitter.com/BobbyShailendra/status/1418794767509430272?s=08