पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक… डॉक्टरों की टीम हर पल कर रही मॉनिटरिंग… जताई चिंता…..

0
274

लखनऊ 24 जुलाई 2021। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा है। वहीं शनिवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हालात नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम हर पल मॉनिटरिंग कर रही है।

संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में किया भर्ती

गौरतलब है कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। उनको 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां सेहत में सुधार हो गया था। इसकी जानकारी परिजनों और डॉक्टरों ने दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से ले रहे जानकारी

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सीएम योगी भी लगातार अस्‍पताल जाते रहते हैं।