14 दिसंबर 2018 भिलाई। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारूलता पांडेय ने एक बार फिर अपने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट कर खलबली मचा दी है। इस बार चारूलता ने भाजपा की हार का रिव्यू किया है।
चारूलता ने अपनी पोस्ट में कहा है कि भाजपा की सरकार प्रत्याशी चयन की वजह से गिरी। सच तो यह है की केंद्र तक जनता के बीच किया गया सर्वे और एक मुख्य डिपार्टमेंट की रिपोर्ट को पहुंचाया ही नहीं गया। जिन चेहरों को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था, सर्वे मे उन नामो पर जनता ने न की मुहर पहले ही लगा दी थी। और तो और सर्वे भी पूरे साल भर चला था।
अब परिणाम यह हुआ कि मजबूरी मे अनुभव विहीन व्यक्ति का चयन करना पड़ा। जो एक डिपार्टमेंट नहीं सम्हाल पा रहे थे, अब उन पर दो -दो पदों की जिम्मेदारी आ गई।
ये भिलाई की पढ़ी लिखी जनता है। अगर उनके इरादों पर खरे नहीं उतरे, तो आपको भी उखाड़ फेंकने मे पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व विधायक जिन कामों को नहीं करवा पाए। उसे आपको पूरा करना है।