भारतीय लोक प्रशासन संस्थान दिल्ली में  सेंटर फॉर कंज्यूमर स्टडीज पर ओरिएंटेशन, दुर्ग से जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजेन्द्र पाध्ये होंगे शामिल

0
74

14 दिसंबर 2018 दुर्ग। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग नर्ई दिल्ली के मार्गदर्शन से भारत सरकार के केन्द्रीय उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के सेंटर फार कन्ज्यूमर स्टडीज में देश भर के जिला उपभोक्ता फोरमों के चुने गये अध्यक्षों एवं सदस्यों का साप्ताहिक ओरियेंटेशन प्रोग्राम किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजेन्द्र पाध्ये भी हिस्सा लेंगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग अलग 6 जिला उपभोक्ता फोरमों के अध्यक्ष एवं सदस्य इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे, जिसमें दुर्ग के साथ बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य रहेंगे। इसके लिये राजेन्द्र पाध्ये दिनांक 15 दिसंबर को नई दिल्ली रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here