प्रभारी सचिव ने देखी धान की गुणवत्ता, रिसामा, निकुम और उतई धान खरीदी केंद्रों का किया इंपेक्शन.. किसानों से भी की बात..

0
84

दुर्ग 27 दिसम्बर, 2019। जिले के प्रभारी सचिव सुब्रत साहू ने आज रिसामा, निकुम एवं उतई स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं किसानों से व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर अंकित आनंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव एवं जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार भी उपस्थित थे। प्रभारी सचिव ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। किसानों ने उन्हें बताया कि टोकन में अंकित दिन के मुताबिक वे धान बेचने आए हैं। यहां थोड़े समय में उनका काम हो गया है और तौल चल रही है। प्रभारी सचिव ने इस दौरान धान की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही तौल करा रहे किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने बारदानों के स्टाक के बारे में जानकारी ली। साथ ही माइस्चर मीटर आदि के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने समिति प्रबंधकों से धान खरीदी की व्यवस्था के बारे में एवं आगामी दिनों के लिए कार्ययोजना की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें। बारदानों की स्थिति एवं परिवहन आदि का भी ध्यान रखें। साथ ही मौसम को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात भी करें। अधिकारियों से धान खरीदी की नियमित मानिटरिंग करने कहा। साथ ही स्टाक आदि के नियमित जांच पर भी जोर दिया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के लिए अपनी समिति के अनुसार योजना बनाना आवश्यक होता है। आगामी दिनों को देखते हुए ऐसी योजना बनाएं कि सहज तरीके से खरीदी संपन्न हो सके, किसान भी बिना इंतजार किये आसानी से अपना धान बेच सकें।

  • समिति प्रबंधकों ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि उनके द्वारा प्रतिदिन क्षमतानुसार जितने धान की तौलाई, सिलाई एवं स्टेकिंग की व्यवस्था है उसी अनुरूप किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोस्टर वार, ग्राम वार किसानों से निगरानी समिति की उपस्थिति में एफ.ए.क्यू धान ही लिया जा रहा है तथा निर्देशानुसार पृथक पृथक स्टेकिंग किया जा रहा है।
  • प्रभारी सचिव द्वारा शासन के निर्देशो के अनुरूप स्टेक लगाने एवं मार्कफेड के बारदानो में नियत स्थानों में साफ-साफ पठनीय, स्टेन्सिल के निर्देश दिये गये।
  • एसडीएम दुर्ग को उपार्जन केन्द्र निकुम में उपार्जित धान का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन तत्काल किये जाने के निर्देश दिये गये। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए गत वर्षों की तुलना में व्यवस्था अच्छी होने की बात कही।
  • रिसामा समिति के प्रबंधक ने मिनी एटीएम की जानकारी दी जिसमें कृषकों द्वारा 10,000 रू. प्रतिदिन निकासी की समय सीमा बताया गया जिसमें किसानों को विशेष सुविधा मिलने की बात बताई। प्रभारी सचिव ने सभी को शासन निर्देशानुसार समय सीमा में धान क्रय करने के निर्देश दिये। 
  • निरीक्षण के दौरान खाद्य नियंत्रक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।