सिंहदेव को ओड़िशा के बाद अब झारखंड की मिली जिम्मेदारी, सोनिया गांधी ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का बनाया चेयरमैन..

0
53

रायपुर 27 अगस्त 2019 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए सिंहदेव को 6 सदस्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को AICC ने झारखंड चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इनके अलावा के सुरेश, सलीम अहमद, आरपीएन सिंह, रामेस्वर ओरांव, अलमगीर आलम सदस्य होंगे। बता दें कि इससे पहले सिंहदेव को मई में हुए ओडिशा में चुनाव अभियान समिति का भी अध्यक्ष बनाया गया था। इनके अलावा के सुरेश, सलीम अहमद, आरपीएन सिंह, रामेस्वर ओरांव, अलमगीर आलम सदस्य होंगे। बता दें कि इससे पहले सिंहदेव को मई में हुए ओडिशा में चुनाव अभियान समिति का भी अध्यक्ष बनाया गया था।