स्पीकर डॉ. चरणदास महंत सपरिवार पहुंचे जोहान्सबर्ग के सत्याग्रह सदन, सम्मेलन में होंगे शमिल..

0
114

17 सितंबर 2019 ,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विदेश प्रवास पर हैं। डाॅ महंत अपने इस प्रवास के दौरान के जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) पहुंचे। वहाँ डॉ महंत ने डॉ नेल्सन मंडेला स्कवेयर अवलोकन भी किया। वे यहां एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें डॉ. महंत के साथ उनकी पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और बेटे सूरज महंत भी है। महात्मा गांधी जॉहन्सबर्ग में वर्ष 1908 से 1909 तक रहे और यही उनका कार्यस्थल भी था। जिसे “गांधी हाउस” भी कहा जाता है। सत्याग्रह सदन जॉहन्सबर्ग के ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर पंजीकृत है।