VIDEO: मेढकी नदी में अचानक आई बाढ़, मछली पकड़ने गए 6 ग्रामीण फंसे, प्रसाशन मौके पर..

0
121

13 अगस्त 2019, पखांजूर@कमल जायसवाल। ग्रामीणों को मछली पकड़ने जाना महंगा पड़ गया। दरसल प्रतापपुर थाना इलाके मे बहने वाली मेढकी नदी में सात ग्रामीण मछली पकड़ने गए हुए थे। सभी ग्रामीण पखांजुर इलाके के चंदनपुर गांव के है। इसी दौरान मेढकी नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मीत हो गई। वही मछली पकड़ने गए ग्रामीण इस उफनती नदी में फंस गए। और अपना बचाव करते हुए नदी में ही एक पेड़ के ऊपर चढ़ गए।लेकिन बाढ़ में फंसे सात ग्रामीणों में से एक ग्रामीण जैसे तैसे खुद बचाव करते हुए देर शाम नदी से बाहर आ गया। और सबसे पहले प्रतापपुर थाना में इसकी जानकारी दी और अन्य प्रशासनिक अमला व परिवार जनों को जानकारी दी।मामले की जानकारी होते ही पखांजुर के स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है। लेकिन जिले से निकले रेस्क्यू टीम अभी तक घटना स्थल तक नही पहुंच सकी है।

बताना लाजमी होगा कि प्रतापपुर से मेढकी नदी का घटना स्थल सात किलोमीटर दूर है।वहीं पखांजुर से पहुंचे स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू के लिए टीम न होने के कारण जिले से रवाना हुए रेस्क्यू टीम का इंतजार करना होगा तभी बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू किया जा सकता है।

घटना की जानकारी प्रशासन को दिए पांच घंटे से अधिक हो गए।बावजूद सौ किलोमीटर दूर कांकेर जिले से अबतक रेस्क्यू टीम घटना स्थल तक नही पहुंच सकी है।

ऐसे में बाढ़ में फंसे छह लोगों की वर्तमान स्थिति के बारे में कुछ कहना पाना संभव नही है। कि वे ग्रामीण अभी भी फंसे हुए है या नदी में बढ़ रहे जलस्तर के तेज बहाव के चलते बह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here