राज्यपाल अनुसुईया उइके के रायपुर आगमन पर महिला समन्वय की टीम ने किया आत्मीय स्वागत, सहकार भारती की प्रमुख शताब्दी पांडेय ने की कई मुद्दों पर चर्चा..

0
148

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल अनुसुईया उइके कल राजभवन में शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस कल उन्हें शपथ दिलाएंगे। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके रायपुर पहुंच चुकी है। अभी वे पहुना अतिथि गृह में रुकी हुई है। नई राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने सहकार भारती की राष्ट्रीय प्रमुख व पूर्व बाल आयोग की अध्यक्ष शताब्दी सुबोध पांडेय पहुंची। इस दौरान उनके साथ सहकार भारती की पूरी टीम मौजूद थी। शताब्दी पांडेय ने राज्यपाल के सहकार भारती के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि वे किस तरह से देशभर में काम रही है। पिछले दिनों केरल दौरे में स्व सहायता समूह से मिले इनपुट पर भी विस्तृत चर्चा की। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने के बाद पहली बार पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके का महिला समन्वय की टीम ने आत्मीय स्वागत भी किया।

महिला समन्वय टीम की सदस्य वर्षा मिश्रा ने जानकारी दी कि महिला समन्वय की इस टीम में सहकार भारती की राष्ट्रीय प्रमुख शताब्दी सुबोध पांडे, क्रीड़ा भारती की राष्ट्रीय सदस्य अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीता दुमरे, भारतीय शिक्षण मण्डल से नीलम सिंह, सक्षम की महिला प्रान्त प्रमुख एवम बाल संरक्षण आयोग की सदस्य इंदिरा जैन, श्यामा द्विवेदी, कोपलवाणी से पद्मा ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ की प्रान्त उपाध्यक्ष लीना मोहन एन्टी एवं डॉ. भारवि वैष्णव इस अवसर पर उपस्थित थे।

वर्षा मिश्रा ने बताया कि अनुसुईया उइके की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से मातृशक्ति के बीच काफी उत्साह है। छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली अनुसुईया उइके जी राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की उपाध्यक्ष रही है। महिला समन्वय की टीम से मुलाकात करते हुए राज्यपाल महोदया ने मातृशक्ति जागरण के अनेक विषयों पर चर्चा की। आज रायपुर पहुचने पर विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल सहित अनेक मन्त्रीगण,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here