कोरोना से जीती जंग : बिलासपुर के IG ने बढ़ाया संक्रमित जवानों का हौसला, कहा- सभी जीतेंगे ये जंग…

0
103

बिलासपुर। बिलासपुर के IG रतन लाल डांगी ने हाल ही में कोरोना से जंग जीती है। और अब वे अपनी ड्यूटी में तैनात हो चूके हैं। जिस तरह उन्होंने कोरोना को मात दी है उसी तरह अब अन्य संक्रमित जवानों को जंग जितने के लिए हौसला बढ़ा रहे हैं। IG ने कहा कि आम लोगों की हिफाजत के लिए दिन रात मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले विभाग के जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनका हाल-चाल जाना और हौसला बढ़ाया।

IG ने बढ़ाया संक्रमित जवानों का हौसला

आइजी डांगी ने कोरोना संक्रमित जवानों से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी तबीयत के संबंध में जानकारी ली। साथ ही परिवार के सदस्यों का हाल पूछा। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए डाक्टर के सलाह के अनुसार दवा लेने के लिए कहा। साथ ही खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को सुबह शाम योग करने और खाली समय में किताबें पढ़ने कहा।

पुलिस महकमा हर समय उनके साथ

आइजी डांगी ने जवानों को संक्रमण से परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए कहा। उन्होंने जवानों को अन्य सदस्यों का ध्यान रखने और लापरवाही नहीं करने की बात कही। साथ ही विभाग की ओर से मदद की बात भी कही। उन्होंने जवानों को किसी भी समस्या पर संबंधित जिले के एसपी से बात करने कहा। किसी भी समस्या पर आइजी कार्यालय में संपर्क करने कहा है।

थाना प्रभारी और एक ASI कोरोना से हारे जंग

IG ने कहा कि कुछ दिन पहले पामगढ़ के थाना प्रभारी की कोरोना संक्रमित होने के चलते वे इलाजरत थे। इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। इसके अलावा आज ही कोरबा के एक थाना प्रभारी और एक ASI भी कोरोना की जंग हार गए। ऐसी आपदा की घड़ी में जवानों का मनोबल बढ़ाये रखने के लिए उन्होंने उन जवानों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।