देश का सबसे पुराना ‘द ग्रेट बॉम्बे’ सर्कस इस साल बंद हो जाएगा, जानें क्या कारण…

0
62

7 जनवरी 2020 मुबंई। देश का सबसे पुराना ‘द ग्रेट बॉम्बे’ सर्कस इस साल 2020 में बंद हो जाएगा। इसी साल अपने 100 साल का सफर भी पूरा करने जा रहा है। चेन्नई में जारी शो उनके विदाई दौरे का हिस्सा है।

जाने क्या कारण है सर्कस के बंद होने का…
सर्कस के प्रबंधन ने घटते दर्शक, मल्टीमीडिया के दौर में मनोरंजन के बढ़ते साधन और मैदान की उपलब्धता की कमी और सरकारी संरक्षण के अभाव में बंद करने का फैसला किया है।
सर्कस के बंद होने के कारणों में कुछ नियम भी कारक बनकर सामने आए हैं।

  • जैसे कि 2001 में जंगली जानवरों की प्रदर्शनी पर प्रतिबंध, जो कि ग्रामीण दर्शकों के मनोरंजन में एक बड़ी भूमिका अदा कर रही थी।
  • बाल मजदूरी संसोधन कानून का भी असर सर्कस पर पड़ा।
  • इस कारण से 14 साल के कम उम्र के बच्चों को सर्कस में कलाबाज की ट्रेनिंग नहीं दे पाते हैं।
  • इन तामम वजहों से सर्कस के दर्शकों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली।
  • इस कारण यह मुनाफे का धंधा नहीं रहा गया है।
  • शायद इन्हीं वजहों से प्रबंधन ने इसे बंद करने का फैसला लिया।