रमन सरकार की नियुक्तियों पर फिर सरकार ने चलाया चाबुक, 41 कंसलटेंट की नियुक्ति रद्द, पढ़े पूरी लिस्ट

0
62

22 जनवरी 2019,रायपुर। रमन सरकार की तरफ से फेलोशिप योजना के तहत प्रदेश भर में नियुक्त 41 कंस्लटेंटों की राज्य सरकार ने छुट्टी की कर दी है। इन्हें लाखों रुपयों की सैलरी पर नियुक्त किया गया था। हर महीने सरकार इन पर करीब 41 लाख से ज्यादा का खर्च कर रही थी।

तत्कालीन सरकार ने पूरे तामझाम के साथ अलग-अलग मेट्रोज में इंटरव्यू के माध्यम से इन 41 युवाओं का सेलेक्शन किया था। जो न सिर्फ जिलों में काम कर रहे हैं, बल्कि इनमें से 12 युवाओं की नियुक्ति विभिन्न विभागीय सचिवों के साथ भी की गई थी। मुख्य सचिव कार्यालय से लेकर, सचिवों और सभी 27 जिलों में कलेक्टरों के साथ इन्हें अटैच किया गया था। इन अफसरों को शासकीय योजनाओं की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया था। राज्य शासन ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इनकी नियुक्ति को फिजूलखर्ची माना है। 

जिनकी सेवा समाप्त कर दी गयी, ये हैं वे नाम-

अभिनिश सिंह (महासमुंद)
अदीब बहाव (सूरजपुर)
अजेश ए नायर ( सुकमा)
अक्षत शुक्ला ( पीएचई, रायपुर)
अक्षय आत्रे ( आईटी, रायपुर)
अमन सहगल ( बेमेतरा)
अमित अशोक शिंगे ( आवास एवं पर्यावरण)
अमित शरण सिंह ( बलौदाबाजार)
अनास रहमान सी ( बस्तर)
अंकित गोयल (वित्त एवं योजना)
अंशुल अग्रवाल( धमतरी)
आशुतोष कुमार सिंह ( खाद्य नगारिक उपभोक्ता संरक्षण)
अयाज अहमद सिद्दीकी ( कोरबा)
आयुष ( रायगढ़)
भूपेंद्र जीत ( वाणिज्य एवं उद्योग विभाग)
चाहत सुरेंद्र शाह ( नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग)
चिंतन राज ( पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)
धरनीकांध कोगंटि ( बीजापुर)
दिव्या रामास्वामी ( पर्यटन एवं ग्राम उद्योग)
डाक्टर भार्गव देशपांडे ( श्रम विभाग)
हिमांशु अग्रवाल ( स्वास्थ्य विभाग)
कुमार देवाशीष ( जशपुर)
मृत्युंजय सिंह ( सीएम सचिवालय)
पलास पांडेय (कोंडागांव)
पियुष मिश्रा ( वन विभाग)
पियुष प्रकाश ( तकनीकी शिक्षा)
प्रशांत एस चिन्नापनावार ( कांकेर)
प्रेरणा वाडीकर ( महिला एवं बाल विकास विभाग)
प्रियंका शेट्टी ( राजनांदगांव)
आर रमेश रेड्डी ( नारायणपुर)
राहुल टिक्कू ( जांजगीर-चांपा)
राजू सागी ( गरियाबंद)
रवि कुमार ( सरगुजा)
रोहित बाधवा ( ऊर्जा विभाग)
संकल्प अभिषेक ( कवर्धा)
सत्या राज ( स्कूल शिक्षा विभाग )
सौम्या चक्रवर्ती ( दंतेवाड़ा)
अनंत प्रकाश कल्याणी( समाज कल्याण)
स्नेहा प्रिया ( रायपुर)
सौम्या कंवर ( सीएम सचिवालय)
सुपर्णा वर्मा ( दुर्ग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here