फेडरेशन में प्रांत अध्यक्ष का चुनाव अवैधानिक, बिना अधिसूचना के नियम विरुद्ध चुनाव: इदरीश खान

0
118

03 मार्च 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का आज प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसको लेकर आओ फेडरेशन के ही पदाधिकारी सवाल उठाने लगे हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रशासनिक बॉडी के सदस्य इदरीश खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इरदीश खान ने कहा कि आज हुए प्रांत अध्यक्ष चुनाव पूर्ण रुप से अवैधानिक और नियम विरुद्ध है।आज का चुनाव एक स्वार्थी जमावड़े ने निर्वाचन संपन्न कराई है।
फेडरेशन के मेंबर इदरीश ख़ान ने बताया कि है पंजीयन उपरांत किसी भी संगठन का चुनाव विधिमान्य तरीके से किया जाता है। जो पंजीयन दौरान संगठन का बायलाज होता है।

प्रदेश में वर्ग 3 अभी सिर्फ भावनात्मक रूप से जुड़ा है। विधिवत सदस्य कोई नहीं बना है। निर्वाचन के लिए संघीय नियम के तहत मतदाता सूची प्रकाशन और सदस्यों का अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रशासकीय बॉडी दो तिहाई बहुमत से किसी भी निर्णय को पारित करने के बाद ही कोई कार्य किया जा सकता है। आज़ सिर्फ 8 सदस्यों में चार उपस्थित रहे जो 50% होते है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिये एक तिहाई सदस्यो की उपस्तिथि होनी चाहिये जो नहीं थी।

वही सचिव पद पर निर्वाचित सुखनन्दन यादव फ़ेडरेशन का सदस्य नहीं है। और जीतने भी मतदाता बनकर मतदान कियें है। वे सभी किसी प्रकार के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के वैधानिक मत देने वाले सदस्य है। यह चुनाव एक व्यक्ति के द्वारा धन बल के आधार पर जीता है पूरी चुनाव प्रक्रिया अवैधानिक है। फ़ेडरेशन का कोई सदस्यता सूची नहीं है यदि है तो आज़ जितनों ने मतदान किया है उसके सदस्यता क्रमांक और मतदान कीं पात्रता संबंधी जानकारी दी जाए।
उपरोक्त चुनाव पूर्ण रुप से अवैध है जिसे रद्द करनें की मांग और पंजीयक के निगरानी में निष्पक्ष चुनाव की मांग कराये जाने के लिए पंजीयक फर्म एवम संस्थाए रायपुर से मुलाकात कीं जायेगी। और इसके कानूनी पहलू पर भी गौर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here