नकली नक्सली बनकर एमपी विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक से मांग रहे थे 12 लाख की फिरौती, पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा, 3 फरार…

0
176

03 फरवरी 2019, भिलाई। मोस्ट वांटेड नक्सली 47 लाख के इनामी रहे पहाड़ सिंह के नाम पर मध्यप्रदेश में वसूली के बड़े खेल को बालाघाट पुलिस ने उजागर किया है। 25 से 30 साल उम्र के 9 युवक लोगों को नक्सली होने का डर दिखाकर लंबे समय से वसूली कर रहे थे। जबकि पहाड़ सिंह राजनांदगांव जिले में पुलिस अभिरक्षण में है। मामला बालाघाट में एक्स्पोज हुआ जब एमपी की विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और बैहर विधानसभा के विधयाक संजय उइके को फिरौती मांगने के लिए धमकाया।

12 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

  • बालाघाट पुलिस ने विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और विधायक संजय उइके को पत्र लिखकर फिरौती मांगने और इलाके में लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
  • साथ ही उनके पास से एक एयरगन, दो बंदूक, चाकू समेत मोबाइल बरामद किए गए हैं।
  • बताया जा रहा है गिरोह के सदस्य नक्सलियों की तरह वर्दी पहनकर हथियारों के दम पर बैहर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को अपना निशाना बनाता थे।
  • जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी इसी दौरान इस गिरोह ने हिना कावरे और संजय उइके को फर्जी नक्सली पत्र लिखकर 12 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।
  • घटना की जानकारी पुलिस महकमे को हुई तो वो भी सकते में आ गए।
  • जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर 6 आरोपियों को धरदबोचा वहीं मौके से 3 आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
  • एक माह में आरोपी पकड़ा गए।

इसलिए पहाड़ सिंह के नाम से धमकाया

  • 47 लाख के इनामी नक्सली पहाड़ सिंह उर्फ कुमार साय उर्फ राम मोहम्मद सिंह ने अगस्त महीने में दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह के सामने सरेंडर किया था।
  • 23 अगस्त को आईजी ने पहाड़ सिंह के समपर्ण की घोषणा की।
  • उस पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख, मध्यप्रदेश में 12 लाख और महाराष्ट्र में 10 लाख का इनाम था।
  • पहाड़ सिंह लगातार छग, एमपी और महाराष्ट्र की सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था। आरोपियों ने भी पहाड़ सिंह का नाम सुन रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here