बस थोड़ी देर में आएगा देश का आदेश.. गिनती शुरु.. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों पर सबकी नजर, 2014 में NDA को इन्ही राज्यों से मिली थी बढ़त.. छत्तीसगढ़ की खास सीटों के बारे में भी जानिए..

0
77

रायपुर 23 मई, 2019। लोकसभा सीटों के लिहाज से एनडीए के गढ़ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र के नतीजों पर आज नजर रहेगी। 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहां की कुल 179 में से 133 सीटें (74.3%) अपने नाम की थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार इन्ही राज्यों में बीजेपी के भाग्य का फैसला तय होगा। जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए भी यहां के परिणाम दिलचस्प होने की उम्मीद है।

प्रदेश कुल सीटें भाजपा को मिलीं सीटें वोट प्रतिशत
मप्र 29 27 54.8%
छत्तीसगढ़ 11 10 49.7%
राजस्थान 25 25 55.6%
गुजरात 26 26 60.1%
महाराष्ट्र 48 23 27.6%
बिहार 40 22 29.9%
कुल सीटें 179 133

6 राज्यों में क्या खास

  • मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, वहीं गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है।
  • मोदी ने मध्यप्रदेश में 10, गुजरात में 4, राजस्थान में 8, छत्तीसगढ़ में 3 और बिहार में 9 रैलियां कीं।
  • राहुल ने मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 12 और छत्तीसगढ़ में 4 रैलियां कीं। राहुल ने उप्र (17) से ज्यादा रैलियां मप्र (18) में कीं।

छत्तीसगढ़ की खास हैं ये सीटें

दुर्ग लोकसभा सीट- प्रदेश कीसबसे हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग है। वजह यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके तीन मंत्री आते है। जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और पीएचई मंत्री रुद्र गुरु का जिला है। जबकि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा आती है। जिसमें सात सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। साथ ही यहां कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा इस गढ़ है। और उनके बेटे दुर्ग शहर से विधायक भी है। इसके बावजूद यहां पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कड़ी टक्कर दे रहे है। जबकि उनके सामने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर है। जिनका विधानसभा चुनाव में टिकट वापस ले लिया था।

राजनांदगांव लोकसभा सीट – यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे सांसद रहे। इस बार 10 मौजूदा सांसदों की टिकट कटने वालों में उनका नाम भी शामिल था। पार्टी ने इस सीट से एकदम नया चेहरा मैदान पर उतारा है। रमन सिंह के करीबी होने की वजह से उन्हे टिकट दिया गया। रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र और गृह क्षेत्र भी इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। जबकि ने पूर्व विधायक भोलाराम साहू को कड़ी टक्कर देने के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए भी ये सीट महत्वपूर्ण है।

कोरबा लोकसभा सीट – इस सीट की बात करें तो यहां सो पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना मंहत चुनाव लड़ी रही है। राजनीति अनुभव की कमी है। हालांकि ससुर बिसाहूदास मंहत की राजनीतिक विरासत और पत्नी की राजनीतिक पृष्ठभूमि का काफी फायदा मिला। जबकि भाजपा ने जमीन से जुड़े आम कार्यकर्ता ज्योतिनंद दुबे को चुनाव मैदान पर उतारा है। कांग्रेस इसे जीती हुई सीट मान रही है।   

छत्तीसगढ़ में ये है आमने-सामने

  • दुर्ग सीट – भाजपा विजय बघेल – कांग्रेस प्रतिमा चंद्राकर
  • रायपुर सीट – भाजपा सुनील सोनी – कांग्रेस प्रमोद दुबे
  • राजनांदगांव सीट – भाजपा संतोष पांडे – कांग्रेस भोलाराम साहू
  • कोरबा सीट – भाजपा ज्योतिनंद दुबे – कांग्रेस ज्योत्सना महंत
  • सरगुजा सीट – भाजपा रेणुका सिंह – कांग्रेस खेलसाय सिंह
  • जांजगीर सीट – भाजपा गुहाराम अजगले – कांग्रेस रवि भारद्वाज
  • रायगढ़ सीट –  भाजपा गोमती साय – कांग्रेस लालजीत सिंह राठिया
  • बिलासपुर सीट – भाजपा अरुण साहू – कांग्रेस अटल श्रीवास्तव
  • महासमुंद सीट – भाजपा चुन्नीलाल साहू – कांग्रेस धनेंद्र साहू
  • कांकेर सीट – भाजपा मोहन मंडावी – कांग्रेस दिनेश ठाकुर
  • बस्तर सीट – भाजपा बैदूराम कश्यप – कांग्रेस दीपक बैज

6 राज्यों में भाजपा-कांग्रेस ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव

भाजपा कांग्रेस
विकास, राष्ट्रवाद, 10% आरक्षण, किसान, महिला सुरक्षा कर्जमाफी, न्याय, जीएसटी, राफेल, बेरोजगारी, किसान

एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत

सर्वे एजेंसियां मध्यप्रदेश राजस्थान
भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
न्यूज 18 24-27 2-4 22-23 2-3
न्यूज 24 चाणक्य 27 2 25 0
इंडिया न्यूज 21 8 24 1
न्यूज नेशन 22-24 5-7 21-23 2-4
रिपब्लिक-सी वोटर 24 5 23-25 0-2
एबीपी 22 7 19 6
इंडिया टुडे-एक्सिस 26-28 1-3 23-25 1-3
सर्वे एजेंसियां गुजरात छत्तीसगढ़
भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
न्यूज 18 25-26 0-1 7-9 2-4
न्यूज 24 चाणक्य 26 0 9 2
इंडिया न्यूज 21 5 7 4
न्यूज नेशन 22-24 2-4 4-6 5-7
रिपब्लिक-सी वोटर 22 4 6 5
एबीपी 24 2 6 5
इंडिया टुडे-एक्सिस 25-26 0-1 7-8 3-4
सर्वे एजेंसियां महाराष्ट्र बिहार
भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
न्यूज 18 42-45 4-6 34-36 4-6
न्यूज 24 चाणक्य 38 10 32 8
रिपब्लिक-जन की बात 34-39 8-12 28-31 8-11
न्यूज नेशन 33-35 13-15    –    –
टाइम्स नाऊ-वीएमआर 38 10 30 10
एबीपी 34 14 34 6
इंडिया टुडे-एक्सिस 38-42 6-10 38-40 0-2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here