दुर्ग शहर के गरीबों को जल्द मिलेगा आवास, विधायक वोरा ने शासन से 29 करोड़ की करायी स्वीकृति, अब मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के तहत वार्ड-34 में बनेंगे 638 मकान..

0
117

दुर्ग 6 अगस्त, 2019। शहर दुर्ग में बहुत सारे ऐसे लोग मौजूद हैं। जिनके पास अभी भी खुद का मकान नहीं है। इनके लिए खुशखबरी है। दरअसल दुर्ग नगर निगम का सर्वे होने के बाद भी पिछले तीन साल से आवास उपलब्ध नहीं कराये थे। जिसे विधायक अरुण वोरा ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा था। जिस पर शासन की तरफ से दुर्ग निगम के वार्ड-34 सरस्वती नगर में 638 मकानों के निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दी गई है।

शहर के रहने वाले जिनके पास खुद का आवास या जमीन नहीं है उन्हें आशियाना देने के लिए पिछले 3 सालों से हितग्राहियों के लिए नगर निगम द्वारा सर्वे किए जाने के उपरांत एक भी आवास सौंपा नहीं गया। जबकि 25 हजार लोग मकान मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन निगम इस कार्य में फिसड्डी साबित हुआ। आवास के लिए आवेदन कर्ता निगम के चक्कर लगाते रहे कभी राशि व स्थान की कमी बताकर योजना में ढिलाई बरती जा रही थी। वर्तमान में मां गैलेक्सि, फाच्र्यून हाइट, सुयश बिल्डकान, मां कर्मा बोरसी में 486 मकान में से 420 मकान, गोकुलनगर व गणपति विहार में 516 मकान, पोटियाकला व नयापारा में 285 मकान निर्माणाधीन हैं। लेकिन आवास निर्माण का कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा है।

लगातार मिल रही शहर के आवासहीनों की शिकायत मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने शासन को जानकारी दी। जिसके परिणाम स्वरूप वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर में एक ही स्थान पर 638 मकानों के निर्माण के लिए 29 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। तथा शासन से निगम को जल्द से जल्द रिक्त स्थानों की जानकारी लेने एवं कार्य की गति बढ़ाने फटकार लगाई गई है।

अरुण वोरा ने कहा कि लोगों को शासन की मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के अंतर्गत पक्के मकानों का आबंटन करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाना आवश्यक है जिससे सभी आवासहीनों के सर पर छत मिल सके।