BREAKING: इन दो आदिवासी नेताओं ने की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें हुई तेज..

0
62

24 जून 2019, रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष की कवायद छत्तीसगढ़ में तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष बस्तर से ही होगा। राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चाएं तेज है। कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम के अलावा भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों में से किसी को प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी मिल सकती है।

आपको बता दें कि सरगुजा के सीतापुर से वहीं अमरजीत भगत का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव के बाद से जोरों से चल रहा था, लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस बीच इन दो आदिवासी विधायकों के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर हलचलें तेज हो गयी है। हालांकि कहा जा रहा है कि एक मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार राय शुमारी प्रदेश के नेताओं से कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here