16 जनवरी 2019 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार 26 जनवरी को 5 महिला जनप्रतिनिधि तिरंगा फहराने जा रही है। जिसमें एक कैबिनेट मंत्री तीन विधायक और एक जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जहां इतनी ज्यादा संख्या में महिलाओं को झंडा फहराने का मौका मिलेगा। सबसे खास बात है कि तखतपुर विधायक रश्मि सिंह बिलासपुर में झंडा फहराएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब बिलासपुर में पहली बार कोई महिला विधायक को झंडा फहराने का मौका मिलेगा। इससे प्रदेश की महिला विधायकों में भूपेश सरकार के प्रति काफी खुशी है। राष्ट्रीय महापर्व में इतनी ज्यादा संख्या में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना एक गौरव के रुप में देखा जा रहा है। इसके लिए विधायकों ने राहुुल गाधी और भूपेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विधायक रश्मि सिंह ने भूपेश सरकार का जताया आभार
तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि पहली बार होगा जब बिलासपुर में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मेरे अलावा मंत्री अनिला भेड़िया समेत पांच महिलाओं को भूपेश बघेल जी की सरकार ने ध्वजारोहण का मौका दिया है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जीऔर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देती हूं।
जानिए महिला विधायक कहां फहराएंगे तिरंगा…
– तखतपुर विधायक रश्मि आशिष सिंह बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा।
– महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद में फहराएंगे।
– जिला पंचायत अध्यक्ष कृ्ष्णा बघेल मुंगेली में फहराएंगी तिरंगा।
– जिला पंचायत अध्यक्ष कृ्ष्णा बघेल मुंगेली में फहराएंगी तिरंगा।
– विधायक अंबिका सिंह देव कोरिया जिला मुख्यालय में करेंगी ध्वजारोहण।
– विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी में करेंगी ध्वजारोहण।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत जांजगीर-चाम्पा में ध्वज फहराएंगे। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और विधायकगण ध्वजारोहण कर जनता के नाम मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश का वाचन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर दिया गया है।