आज पूरा एक साल हो गया सुशांत सिंह राजपूत को गए……नहीं सुलझ पाई केस की गुत्थी….आज भी फैंस के दिलों में है जिंदा…. याद में डूबा बॉलीवुड….

0
101

मनोरंजन। आज ही के दिन 34 साल के सुशांत के मुम्बई के बांद्रा स्थित घर में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल पूरा हो गया है ऐसे में सेलेब्स से लेकर अभिनेता के फैंस उनकी याद में भावुक हो रहे हैं।

सुशांत की याद में जरूरतमंद लोगों को बाटी जा रही चीजें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहली बरसी के मौके पर सुशांत की याद में जरूरतमंद लोगों को तरह तरह की चीजें बांटकर उन्हें याद किया गया। सुशांत की याद में मुम्बई के वाकोला इलाके के नजमा हेपतुल्ला हॉल में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखियां, जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और राशन की पैकेट्स बांटें गये। मुम्बई में ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अलग-अलग शहरों में सुशांत के फैन्स की ओर से उनकी याद में कार्यक्रम रखे गये हैं और सुशांत को श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता है।

मुम्बई में सुशांत की राजपूत की याद में हुए इस खास कार्यक्रम में 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 10 दिव्यांगों को बैसाखियां, 30 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और 50 लोगों को राशन का जरूरी सामान बांटा गया।

एक साल बाद भी नहीं सुलझ पाई सुशांत केस की गुत्थी

14 जून को सुशांत का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। जिसके बाद उनके पिता केके सिंह ने दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी और उन पर पैसों के हेर-फेर का आरोप लगाया था। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठा तो कई सितारे निशाने पर भी आए। पहले इस केस की जांच मुंबई पुलिस और पटना पुलिस कर रही थी। फिर केस सीबीआई को सौंप दिया गया। एक साल बाद भी सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है।