झारखंड चुनाव में कांग्रेस जीत के बाद टीएस सिंहदेव का कद बढ़ा.. दिल्ली में सोनिया-राहुल के साथ सत्याग्रह में हुए शामिल.. कहृ- छत्तीसगढ़ में भी CAA और NRC लागू नहीं होने देंगे..

0
84

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव का आज रिजल्ट आ गया है। यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मँत्री टीएस सिंहदेव ने झारखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन के रुप में काम किया था। यहां उन्होंने शानदार मेनिफेस्टो तैयार कर दिया था। जिसका परिणाम आज पूरे देश ने देख लिया। यह तीसरी दफा होगा जब सिंहदेव ने मेनिफेस्टो तैयार हुआ है। इससे पहले ओडिशा और छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र का जिम्मा मिला था। जिससे बड़ी सफलता मिली थी। माना जा रहा कि इस वजह से अब उनका संगठन में कद बढ़ता जा रहा है। यहीं वजह गै कि आज दिल्ली के राजघाट में आयोजित सत्याग्रह सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ टीएस सिंहदेव भी अहम भूमिका में नजर आए।

नई दिल्ली में सत्याग्रह सभा में संविधान की प्रस्तावना का स्मरण कराते हुए छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए प्रेरित संकल्पित हैं. मैं अपने मुख्यमंत्री जी की ओर से, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आप सबके सामने इस बात को रखता हूं कि छत्तीसगढ़ में भी ना सीएए और ना एनआरसी लागू होगी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने की, कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ भारत के वरिष्ठ कांग्रेस के नेता गण एवं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हुए।।