छुरा ब्लॉक में मिले दो संक्रिमित मरीज, प्रशासन के बीच मचा हड़कंप..

0
1166

गरियाबंद@ छुरा (परमेश्वर कुमार साहू)। छुरा ब्लॉक में एक साथ 2 कोरोना मरीज पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी प्रजापति से मिली जानकारी अनुसार विकासखंड का गोदलाबाहरा ग्राम से एक मरीज है जो कि तेलंगाना राज्य से वापस आया है और दूसरा जो पाजिटिव मरीज मिला है। वो स्वास्थ्य विभाग का लेब फार्मेसिस्ट है जो कि छुरा में पदस्थ हैं। दोनों को रायपुर एम्स शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं जहां से मरीज मिले हैं उस जगह को कोरोना वायरस रोकथाम हेतु कन्टेमेन्ट जोन बनाकर रखा गया है।