भारत में बेकाबू हुआ कोरोना : 24 घंटे में मिले 360960 नए मामले, 3293 की मौत, 29 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

0
95

नेशनल। देश में कोरोना बेकाबू हो गया है। बीते एक हफ्ते से देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा नएमामले मिल रहे हैं। कोरोना के कहर को कम करने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू हैं फिर भी मामलों में कमी नहीं आ रही। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या बढ़कर भी 2 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच बुधवार को एक बार फिर कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से लगभग रिकॉर्ड 3293 लोगों की जान गई और 3 लाख 60 हजार 960 नए केस सामने आए।

बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है भारत

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच देश बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, कोरोना से अब तक 1 करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 लोग संक्रमित हो गए हैं। इस वायरस के संक्रमण से अब तक 2 लाख 1 हजार 187 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 लोग रिकवर होकर घर लौटे हैं। देश में अब एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 29 लाख 78 हजार 709 हो गई है। यानी इतनी संख्या में मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। अब तक 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

बेंगलुरु बन रहा देश का हॉट स्पॉट

देश के बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली 24,149 के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु देश का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। यहां रोज संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां 17 हजार 550 पॉजिटिव केस आए। इसके बाद महाराष्ट्र का नासिक रहा जहां 12 हजार 436 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, पुणे चौथे नंबर पर रहा जहां 9,078 मरीज मिले। चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां भी मंगलवार को 16,403 केस आए। राजधानी कोलकाता में सबसे ज्यादा 3,708 मरीज मिले हैं।