एक विवाह ऐसा भी: छत्तीसगढ़ के इस दुल्हे ने एक ही मंडप पर दो लड़कियों से की शादी, क्योंकि शादी की तैयारियों के बीच आ गई प्रेमिका, अब आगे पढ़िए इनकी LOVE स्टोरी…

0
156

27 मई 2019 दंतेवाड़ा। आपने कभी कभार फिल्मों में ही हीरो या अन्य किसी पात्र को एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ शादी करते देखा होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में एक लड़के ने दो लड़कियों के साथ शादी की। दंतेवाड़ा के बारसूर से लगे मुचनार गांव में एक अनूठी शादी हुई। इसमें दूल्हे बीरबल नाग ने सुमनी और प्रतिभा संग एक साथ फेरे लिए। इस शादी की खास बात यह थी कि शादी दोनों युवतियों की रजामंदी के बाद समाज के सामने हल्बा समाज के पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। इसमें सामाजिक सदस्य व नाते-रिश्तेदार भी शामिल हुए।

  • दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मुचनार का बीरबल और करेकोट की सुमनी के बीच प्रेम प्रसंग था और बिना शादी के साथ रहते थे।
  • कुछ माह बाद सुमनी मायके गई और आने से मना कर दिया।
  • 2 साल बाद बीरबल ने बारसूर चालकी पारा की प्रतिभा को साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
  • कुछ समय बाद दोनों शादी की तैयारी करने लगे। तभी सुमनी लौट आई और बीरबल के साथ रहने की इच्छा जताई।
  • मामला थाने पहुंचा। यहां युवतियों ने एक ही पति को अपनाने की रजामंदी दी। समाज के प्रमुख भी तैयार हो गए।
  • बीरबल के पिता चन्नी राम कहते हैं कि घर में सुख शांति रहे, इससे अच्छा क्या हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here