नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया के पिता का निधन.. लंबे समय से थे बीमार.. गृह ग्राम छ्छानपैरि में आज होगा अंतिम संस्कार..

0
112

रायपुर 13 जून, 2019। छत्तीसगढ़ के नगरी प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया के पिता का आज निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे काफी लंबे समय से बीमार थे। मंत्री डेहरिया के पिता आसाराम डेहरिया का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिनका आज इलाज केेेे दौरान निधन हो गया।

  • नगरीय प्रशासन मंत्री के पिता आसाराम डेहरिया 81 वर्ष के थे। वे बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। 
  • आसाराम डेहरिया के पार्थिव शरीर आज शताब्दी नगर रायपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
  • रायपुर के शताब्दी नगर J5 में अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9:00 बजे से रखा जाएगा होगा।
  • स्वर्गीय आसाराम डेहरिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम छ्छानपैरि वी ख अभनपुर में 12 बजे होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here