जब 19 साल के युवक को आया हार्ट अटैक.. ऐसे बची जिंदगी.. जानकर रह जाएंगे दंग..

0
80

21 अक्टूबर 2019 दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी चौकाने वाला है। दुर्ग का रहने वाला 19 साल का प्रहलाद बीते दो-ढाई साल से लगातार बीड़ी पी रहा था। लत ऐसी कि एक दिन 18-20 बीड़ी पी जाता था। 11 अक्टूबर की सुबह रोजी-मजदूरी पर गया और अचानक सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने जैसे-तैसे रात तो काट दी और सुबह-सुबह एडवांस कॉर्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआइ) रेफर कर दिया। यहां कॉर्डियक ओपीडी में कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने जांच की। तत्काल एंजियोग्राफी की। दवा दी और नस खुल गई। समय पर इलाज मिला और जान बच गई। अगर दवा से नस नहीं खुल पाती तो एंजियोप्लास्टी करनी ही पड़ती।

  • जानकारी के मुताबिक प्रहलाद का मामला मध्य भारत में दूसरा सबसे कम उम्र में हार्ट अटैक का केस है।
  • इसके पहले रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में ही बागबाहरा के कमलेश यादव (18) साल की बिना एंजियोप्लास्टी जान बचाई गई थी। देश की हिस्ट्री उपलब्ध नहीं है।