ओवेल में बंगाल टाइगर की दहाड़, विश्व कप 2019 में बांग्लादेश ने खोला एशिया का खाता, अफ्रीका को 21 रनों से हराया

0
71

02 जून 2019, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप का 5वां मुकाबला बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को लंदन के ओवल में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 50 ओवरों में 309 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डु प्लेसिसने 62 रनों की पारी खेली।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डीकॉक 23 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हुए। इसके बाद एडेन मार्कराम 45 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने डुप्लेसिस के साथ 51 रन की साझेदारी की। डेविड मिलर 43 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर ने आउट किया। मिलर ने डुसेन के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। डुसन 41, फेहलुकवायो 8 और मॉरिस 10 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश ने वनडे में अपना हाइएस्ट स्कोर बनाया। उसका पिछला हाइएस्ट स्कोर 6 विकेट पर 329 रन था। यह पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में बनाया था। बांग्लादेश इस वर्ल्ड कप में 300+ रन बनाने वाली पहली एशियाई टीम है। उसके अलावा सिर्फ इंग्लैंड की टीम ही 300+ रन बनाए हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही पहले मैच में 311 रन बनाए थे।

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने 80 गेंद पर 78 रन बनाए। वहीं, शाकिब अल हसन ने 75 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रहीम के साथ 142 रन की साझेदारी की। शाकिब-रहीम ने पांचवीं बार वनडे में शतकीय साझेदारी की। महमूदुल्लाह ने आखिरी ओवरों 33 गेंद पर 46 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस, एंडीले फेहलुकवायो और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here