खेत पर काम कर रहीं महिलाओं पर गिरी गाज, एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल…

0
67

02 जून 2019, बलरामपुर। रामानुजगंज थाना अंतर्गत तमेश्वर नगर में आज शाम करीब 4 बजे तेज हवाओं के साथ-साथ आकाशीय बिजली बारिश ने दस्तक दे दी है। इस बारिश के साथ आकाशी बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। घायल महिला का इलाज रामानुजगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह दोनों महिलाएं खेत में काम कर रही थी तभी अचानक मौसम में बदलाव आया बारिश के साथ-साथ चमक गरज भी तेज हो गई। वही इस चमक गरज के साथ दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए जाए गया जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here