4 को जिला पंचायत दुर्ग का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस.. जानिए क्यों..

0
95

दुर्ग 2 अक्टूबर, 2019। यूथ कांग्रेस 4 नवंबर को दुर्ग जिला पंचायत का घेराव करने वाले हैं। यूथ कांग्रेस के जिला सचिव धर्मेश देशमुख और देवा श्रीकांत के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा।

जिला सचिव धर्मेश देशमुख ने बताया कि जिला पंचायत में होने वाले भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के घेराव और ताला बंदी करने की घोषणा की गई है। आगमी 4 नवंबर को सोमवार के दिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस का जिला पंचायत का घेराव कार्यक्रम 23 को होने वाला था लेकिन निजी कारणों से कैंसिल हो गया। अब यह प्रदर्शन 4 अक्टूबर को पूरे जोश के साथ किया जाएगा।