संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के कई निशान, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, मामला दर्ज

0
122

03 जून 2019, बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिरहाखार गांव में सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

bilaspur news youth found dead in suspected condition, Accused of murder in love affair

शरीर पर मिले चोट के निशान

  • जानकारी के मुताबिक, शव की पहवान कालीचरण गोंड (20) के रूप में हुई है।
  • वह ठाकुरकापा गांव का रहने वाला था।
  • पुलिस ने बताया कि युवक रविवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा।
  • सुबह लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
  • युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
  • ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
  • वहीं परिजनों का कहना है उनके बेटे की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था।
  • हालांकि उसके बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
  • परिजनों का अंदेशा है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही उनके बेटे की हत्या की गई है।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here