युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुलकुंडा और प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी का दुर्ग दौरा, प्रदेश में जल्द नियुक्ति के दिए संकेत, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

0
101

दुर्ग। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संतोष कुलकुंडा और युकां प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी दुर्ग-भिलाई पहुंचे। भिलाई में युवाओं ने जबरदस्त स्वागत किया। जिससे गदगद हो गए। दुर्ग में आयोजित युवा कांग्रेस सम्मेलन में युकां अध्यक्ष ने इशारा किया कि जल्द ही प्रदेश में नियुक्ति की जाएगी।

पाढ़ी ने कहा, यूथ को एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव में सहभागिता दे। कहा कि महीनेभर के अंदर जिला व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियों की तैयारी है। कुछ पुराने पदाधिकारी पदोन्नत किए जाएंगे तो कुछ को नई जिम्मेदारी मिलेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव संदीप वोरा, शाहिद खान, अमित जैन, गौरव उमरे, कुणाल तिवारी, आयुष शर्मा, गुरदीप भाटिया, अंशुल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

भिलाई में बाइक रैली निकालकर स्वागत

युकां प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का भिलाई के युकांइयों ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। युकां नेता जुल्फीकार, अफताफ कुरैशी के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। युवाओं की इस रैली को देखकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने पीठ भी थपथपाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here