छत्तीसगढ़ के इस जिले के धान संग्रहण केन्द्र में लगी आग, 7 लाख क्विंटल रखा था धान

0
106

गरियाबंद। कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से संग्रहण केन्द्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमालो और दमकल की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।

  • घटना उस समय हुई जब धान सत्यापन के लिए FCI की टीम संग्रहण केन्द्र में मौजूद थी।
  • उन्होंने अचानक कवर से ढके धान के एक स्टैक से धुंआ निकलते देखा।
  • तत्काल कवर को हटाकर देखा तो स्टैक के अंदर आग धधक रही थी और धुंआ निकल रहा था।
  • हमालो की मदद से स्टैक को तोड़ा गया और आग बुझाने की कोशिश की गई।
  • दमकल को भी बुलाया गया। जिससे आग पर काबू पाने में सफलता मिल पाई।
  • आग लगने से 100 बोरा धान का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
  • वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। संग्रहण केन्द्र में तकरीबन 7 लाख क्विंटल धान रखा हुआ है।