नक्सलियों की एक और करतूत आई सामने, सुरक्षाबलों ने 5 किलो IED किया बरामद

0
120

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों की एक और करतूत सामने आई है। नक्सली जवानों पर हमला करने का मंसूबा बना रहे थे। जिस पर हमारे जवानों ने पानी फेर दिया। दरअसल 5 किलो का आईईडी मिला है। टेटम और तुमकपाल के बीच जवानों ने आईईडी बरामद किया। CAF और DRG जवानों की कारवाई में 5 किलो आईईडी बरामद किया। मामले की पुष्टि SP अभिषेक पल्लव ने की है। वहीं इस घटना के बाद जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।