भाजपा पार्षद आयुक्त से मांगते रह गए समय और इधर नेता प्रतिपक्ष रिकेश ने भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से मांग लिया वकील और संरक्षण

0
68

22 जून 2019 भिलाई। भिलाई निगम की राजनीति में अचानक विपक्षी पार्षद सक्रिय हो गए हैं। भाजपा पार्षद आयुक्त से मुलाकात करने का समय मांग रहे हैं। उन्हें अभी तक मुलाकात का वक्त नहीं मिला है। इधर नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को लेटर लिख दिया है। लेटर में रिकेश ने बहुत सारी बातों का उल्लेख किया है।

रिकेश ने शहर में चल रहे कार्यों में घटिया काम की शिकायत से लेकर अन्य गड़बड़ियों को प्रमुखता से विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की है। रिकेश ने कहा है कि, गौरवपथ निर्माण से लेकर कई कार्यों में गड़बड़ी है। राज्य में नई सरकार आने के बाद से भिलाई के कई कार्य पेंडिंग है। जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद है, वहां के लिए जारी राशि को अटका दिया गया है। ऐसे कई कार्य है जिसे सदन में उठाने जरूरत है। साथ ही भिलाई निगम के अधिकारी लगातार गड़बड़ी कर रहे हैं। उनके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। कई मामले हाईकोर्ट जा सकता है। इसके लिए वकील की आवश्यकता होगी। रिकेश ने पार्टी से एक वकील की डिमांड की है। साथ ही पार्टी नेताओं का संरक्षण मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here